हजारीबाग, जनवरी 3 -- बरही प्रतिनिधि। पूर्वोदय आर्ट फाऊंडेशन की ओर से तूलिका नामक दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला आदिवासी संस्कृति केंद्र सोनारी, जमशेदपुर में आयोजित हुआ। कार्यशाला में डीएवी पब्लिक स्कूल बरही के कला शिक्षक ललन यादव को उनकी पुस्तक हजारीबाग के लोक कला के लिए सम्मानित किया गया। कार्यशाला में देश,विदेश के 110 कलाकारों ने भाग लिया। डीएवी स्कूल बरही की छात्रा मिताली, कशिश और तनु को बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यशाला में मुख्यअतिथि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के डीन डॉ उत्तमा दीक्षित, सह अतिथि डीएवी पब्लिक स्कूल बरही के प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार मैढ़ थे। प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार मैढ़ ने कहा कि आदिवासी कला, संस्कृति और धरोहर को बचाने के लिए ऐसी कार्यशालाएं होती रहनी चाहिए। कला शिक्षक ललन यादव ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.