जमशेदपुर, मई 22 -- जमशेदपुर शहर का विस्तार होगा और इसके विभिन्न निकायों से छह पंचायतों की तीन लाख की आबादी जुड़ेगी। इनका सेटेलाइट सर्वे पूरा हो गया है और अब चौहद्दी रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए नगर विकास को भेजा जाएगा। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति(जेएनएसी), जुगसलाई मानगो नगर निगम में इसकी तैयारी चल रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना से शहर का दायरा बढ़ेगा और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में विकास को नई दिशा मिलेगी। जेएनएसी में 50 हजार की आबादी शामिल जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) में मोहरदा, घोड़ाबांदा, और हुरलुंग जैसे क्षेत्रों को शामिल करने की तैयारी है। इन क्षेत्रों में करीब 50 हजार की आबादी निवास करती है। जेएनएसी ने इस विस्तार के लिए प्रस्ताव तैयार कर ल...