जमशेदपुर, जून 24 -- जेएसए लीग प्रीमियर डिवीजन फाइनल में दलमा टाइगर्स ने जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। मैच का एकमात्र गोल 48वें मिनट में देबेन मुर्मू ने किया, जो दलमा टाइगर्स की जीत में निर्णायक साबित हुआ। वहीं, एक अन्य प्रीमियर डिवीजन मैच में जमशेदपुर एफसी रिजर्व्स ने ग्रामिण फुटबॉल अकादमी को 7-3 से हराकर धमाकेदार प्रदर्शन किया। टीम के लिए रीरंगनबा सेराम (15), थिंगबैजम सचिन सिंग्हा (29), लॉमसान ज़ुआला (45, 47, 54), मार्स निंगथूजाम (79) और रायन सी (85) ने गोल किए। ग्रामीण फुटबॉल अकादमी की ओर से बिरबल बास्की (30), देबेन सिंह (77) और सनातन सिंह (82) ने गोल दागे। सुपर डिवीजन में क्लासिक एट ने सिंहभूम सॉकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.