जमशेदपुर, फरवरी 8 -- एआईएफएफ एलीट लीग में जमशेदपुर एफसी का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने भुवनेश्वर स्थित ओडिशा फुटबॉल अकादमी में खेले गए अवे मुकाबले में एआईएफएफ अकादमी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। इस नतीजे के साथ जमशेदपुर एफसी 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है और दूसरे स्थान पर मौजूद इंटर काशी से पांच अंकों की बढ़त बनाए रखा है। जोनल राउंड में टीम के अभी तीन मुकाबले बाकी हैं। मैच की शुरुआत जमशेदपुर के लिए बेहद शानदार रही। पहले ही मिनट में सत्यजीत के पास पर रायन ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी। शुरुआती दस मिनट में जमशेदपुर ने दबदबा बनाए रखा और बढ़त दोगुनी करने के करीब पहुंचा। मामा का कर्व शॉट पोस्ट से टकराया, जबकि कॉर्नर पर सना का हेडर मामूली अंतर से बाहर चला गया। हालांकि, मैच में दबाव के बावजूद एआईएफएफ अकादमी ने शानदार वा...