जमशेदपुर, मई 8 -- जमशेदपुर एफसी अंडर-17 टीम ने गुवाहाटी के साई ग्राउंड में बुधवार को खेले गए मैच में मुथूट फुटबॉल अकादमी से 1-0 की हार झेलने के बावजूद एआईएफएफ अंडर-17 एलीट यूथ लीग फाइनल राउंड के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।जेएफसी ने अपने तीन ग्रुप मुकाबलों से चार अंक हासिल किए और ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। क्वालीफिकेशन की स्थिति दिन की शुरुआत में ही साफ हो गई थी, जब कॉर्बेट एफसी ने क्लासिक फुटबॉल अकादमी को 1-0 से हराया। हालांकि, कॉर्बेट एफसी के भी चार अंक थे, लेकिन जमशेदपुर ने उनके खिलाफ सीधी भिड़ंत में जीत दर्ज की थी, जिससे बेहतर हेड-टू-हेड के आधार पर जेएफसी को बढ़त मिली। यंग मेन ऑफ स्टील अब 9 मई को सुबह 8.30 बजे नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से भिड़ेंगे, जहां वे सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए मैदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.