जमशेदपुर, जुलाई 11 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर अक्षेस के कर्मचारी मनोज कुमार ठाकुर ने राज्य नि:शक्तता आयुक्त से कार्यालय के अधिकारियों के द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया है। ठाकुर का कहना है कि वह 50 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग कर्मचारी है। उसे कदमा एवं सोनारी दो जगह का दायित्व दे दिया गया है। चूंकि वह नि:शक्त है इसलिए उसके लिए एक ही जगह काम करना मुश्किल होता है, दो जगहों पर काम करना उसके लिए संभव नहीं हो पाता है। इसके बावजूद उसकी शारीरिक स्थिति के विपरीत उसे दायित्व सौंपा जा रहा और काम में कमी होने पर उसका वेतन काट दिया जा रहा है। राज्य नि:शक्ता आयुक्त ने इस मामले में उपायुक्त एवं जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त को पत्र लिखकर अपने स्तर से देखने के लिए कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.