जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर।दक्षिण बागबेड़ा पंचायत भवन में त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन मुखिया धनमुनी मार्डी, उपमुखिया विनीता देवी, पूर्व उपमुखिया कुमोद यादव और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।शिविर के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी आंखों की जांच करवाने के लिए पहुंचे और आंखों की जांच वाली मशीनों से अपनी आंखों का परीक्षण कराया। कुल 185 लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई, जिसमें 12 लोगों को मोतियाबिंद की बीमारी पाई गई। इन मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन 25 मार्च को आदित्यपुर स्थित त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में निःशुल्क किया जाएगा। ऑपरेशन के लिए मरीजों का आना-जाना और भोजन की पूरी व्यवस्था भी निःशुल्क की जाएगी। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.