हल्द्वानी, मार्च 25 -- हल्द्वानी। जमरानी बांध से हल्द्वानी तक पानी पहुंचाने में 804 करोड़ रुपये की लागत खर्च होगी। जल निगम ने जमरानी पेयजल योजना का डिजाइन बनाकर डीपीआर तैयार कर ली है। शहरी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र को योजना में शामिल किए जाने से योजना के खर्च में 254 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। योजना के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को भी शहरी मानक के अनुसार पेयजल मिलेगा। पेयजल और सिंचाई के लिए गौला नदी के अपस्ट्रीम में सिंचाई विभाग ने जमरानी बांध के बनाए जाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। नदी के छोर पर बनाई जा रही टनल का काम पूरा होते ही बांध का निर्माण शुरू हो जाएगा। वहीं बांध से हल्द्वानी तक पेयजल पहुंचाने के लिए योजना का निर्माण जल निगम ने किया है। विभाग की तरफ से पूर्व में बनाए गए डिजाइन और 550 करोड़ रुपये का प्रस्ताव ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.