नैनीताल, फरवरी 4 -- नैनीताल। जमरानी बांध परियोजना स्थल के ऊपर की ओर स्थित जंगल में बुधवार को अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि परियोजना स्थल पर इसी दौरान मुख्यमंत्री का कार्यक्रम चल रहा था। मामले में रेंजर नितिन पंत ने बताया कि परियोजना स्थल के ऊपर की ओर वन आरक्षित क्षेत्र नहीं है। संभवत: गांव के जंगल में आग लगी हो। उन्होंने बताया कि आग का कोई अलर्ट प्राप्त नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...