गोड्डा, फरवरी 5 -- गोड्डा संवाद सूत्र तस्वीर025 सदर अस्पताल में मौजूद मृतक महिला के परिजन गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जमनी पंचायत के बीरबल टोला में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पति की कथित प्रताड़ना से तंग आकर 27 वर्षीय विवाहिता फूल कुमारी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मुफस्सिल थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका की पहचान जमनी के बीरबल टोला निवासी फूल कुमारी के रूप में की गई है। मृतका के पिता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को उसका पति ओम प्रक...