अल्मोड़ा, फरवरी 11 -- चौखुटिया, संवाददाता। जमनिया में झाड़ी कटान की धनराशि प्रतिदिन के हिसाब से नहीं मिलने पर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा है। बुधवार से आक्रोशित ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन पर बैठने की भी चेतावनी दी है। बुधवार को पहले दिन क्रमिक अनशन में सुंदर सिंह नेगी, मीना देवी व देवकी देवी बैठे। आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि भालू के हमले के बाद वन विभाग की ओर से ग्रामीणों से झाड़ी कटन करवाया गया। इसकी एक लाख 36 हजार 350 की मजदूरी वन विभाग की ओर से दी जानी है, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी प्रतिदिन के अनुसार उसकी मजदूरी नहीं दी गई। साथ ही ग्रामीणों को जानवरों के लिए एक माह का चारा निशुल्क देने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन चारा भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। यहां भुवन कठ...