गुमला, फरवरी 4 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के मालम पंचायत अंतर्गत जमगाई-जयपुर में 9वां संत अन्ना गिरजा पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। पर्व के के दौरान गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और मसीही विश्वासियों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा,प्रचारक प्रदीप कुजुर, पंच ज्ञान प्रकाश टोप्पो और जीवन बाखला शामिल हुए। ग्रामीणों ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य ने युवाओं और छात्रों को शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज स्कूल-कॉलेज जाने वाले युवा भी शराब जैसी बुरी आदतों की चपेट में आ रहे हैं। जो समाज के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र का युवा शिक्षित होगा तभी एक सभ्य सम...