रांची, जुलाई 10 -- झारखंड की राजधानी रांची और आसपास में बुधवार को भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। देर रात रांची में हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा रहा। इससे कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी जिलों में गुरुवार को भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।कहा जारी हुआ बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, कोल्हान प्रमंडल में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने के अलावा बोकारो, रामगढ़ और रांची के कुछेक क्षेत्र मे भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र के दक्षिण भाग और इससे सटे झारखंड के इलाकों में निम्न दबाव का प्रभाव बना हुआ है। इससे राज्य में बारिश हो रही है। यह भी पढ़ें- फर्जावाड़ा: 172 मुस्लिम महिलाओं पर हुई FIR, '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.