लखनऊ, अगस्त 10 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता। यूपी सरकार भले ही विधानसभा में विजन डाक्यूमेंट को लेकर 24 घंटे की चर्चा कराने की तैयारी में हो, लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी सपा इसको लेकर विरोध में दिखती है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मुहिम पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब नौ साल में कुछ काम नहीं किया तो अब क्या करेंगे। हालांकि 14 अगस्त से इस पर शुरू होने वाली चर्चा में सपा का क्या रुख रहेगा या किस तरह की रणनीति बनाएगी-इस पर अंतिम निर्णय होना है। अखिलेश यादव ने रविवार शाम सपा विधानमंडल दल की बैठक में विजन डाक्यूमेंट की चर्चा कराने पर भाजपा को घेरा। उन्होंने विधायकों से कहा कि वह स्कूल मर्जर लेकर सरकार के बढ़ते अन्याय के खिलाफ सदन में आवाज बुलंद करें। इससे पहले मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि मैं 24 घंटे सदन चलाने का विरोध करता हूं, ये क्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.