नई दिल्ली, फरवरी 8 -- साल 2025 भारतीय महिला क्रिकेट के लिए किसी सपने से कम नहीं रहा। जो वर्षों से दिग्गज महिला क्रिकेटरों ने सपने सजोए थे और देशवासियों को जिस चीज की उम्मीद थी उसे पंजाब से आने वाली एक लड़की ने पूरा कर दिया। हरमनप्रीत कौर ने साल 2025 में भारतीय महिला टीम को पहली बार आईसीसी विश्व कप की ट्रॉफी जिताकर इतिहास रच दिया। कौर के इस कारनामे से पूरा देश खुश था, क्योंकि भारत ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों को हराकर विश्व कप जीता। हरमनप्रीत कौर आज के समय में लड़कियों की रोल मॉडल बन चुकी हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा थ, जब उन्होंने भारतीय दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद सहवाग को रोल मॉडल मानकर खेलना शुरू किया था। वीरेंद्र सहवाग उनके फेवरेट क्रिकेटर थे और इसका जिक्र उन्होंने कई बार किया है। हरमनप्रीत कौर ने जब पहली बार वीरेंद्र स...