नई दिल्ली, जनवरी 20 -- 1984 में भारत का पहला टीवी सीरियल 'हम लोग' रिलीज किया गया था। इस सीरियल की पारिवारिक कहानी और कास्ट ने हर घर में अपनी जगह बना ली थी। इसी सीरियल में पहली बार एक्ट्रेस दिव्या सेठ को रूपवंती के किरदार में देखा गया था। रूपवंती को देश की ऑडियंस मझली के नाम से जानने लगी थी। मझली जो एक्ट्रेस बनना चाहती थी। इस सीरियल में उनके किरदार को पसंद किया गया और फिर उनकी एक्टिंग जर्नी रुकी नहीं। दिव्या फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां सुषमा सेठ ने कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर काम किया है। खास बात ये है कि दिव्या के पहले सीरियल हम लोग में उनकी मां सुषमा सेठ ने भी काम किया था। उन्हें दादी के किरदार में देखा गया था। ये पहला मौका था जब इंडस्ट्री की इस मां बेटी की जोड़ी ने साथ में काम किया। View this post on Insta...