नई दिल्ली, फरवरी 13 -- रणवीर इलाहाबादिया को इन दिनों काफी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ रहा है और उसकी वजह है पैरेंट्स को लेकर किया गया उनका कमेंट। रणवीर के इस ट्रोलिंग के बाद से अब कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है प्रियंका चोपड़ा के साथ। इस वीडियो में प्रियंका, रणवीर की क्लास लगा रही हैं। दरअसल, साल 2022 में प्रियंका, रणवीर के पॉडकास्ट में स्पेशल गेस्ट बनकर गई थीं। दरअसल, रणवीर पूछते हैं कि क्या आप अब भी फैमिली फंक्शन्स में जाते हो? फेम की वजह से। मैं आपको इमैजिन नहीं कर सकता। इससे पहले कि रणवीर आगे कुछ बोलते, प्रियंका कहती हैं कि आपका कहना है कि आपके कहने का मतलब है कि मैं अपने भाई की शादी में बारात में डांस नहीं करूंगी? रणवीर बोलते हैं शायद।क्या बोली थीं प्रियंका प्रियंका बोलती हैं शायद नहीं भाई पक्का। ...