नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी की शादी के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने संभव जैन से शादी की है जो आईआईटी दिल्ली में उनके बैचमेट रह चुके हैं। 18 अप्रैल को दिल्ली के कपूरथला हाउस में दोनों शादी के बंधन में बंधे। इससे पहले 17 अप्रैल को दिल्ली के शांगरी-ला होटल में दोनों की सगाई औऱ अन्य कार्यक्रम हुए। सगाई के दौरान सुनीता केजरीवाल और अरविंद केजरीवाल पुषपा 2 के गाने पर डांस किया था। इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अब अरविंद केजरीवाल के डांस का नया वीडियो सामने आया है जिसमें अरविंद केजरीवाल भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो शादी के दिन का यानी 18 अप्रैल का है। इसमें मशहूर सिंग मीका सिंह भी पहुंचे थे। इसके अलावा आम आदमी पा...