लखीसराय, जनवरी 4 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। माली मालाकार कल्याण समिति एवं फुले ब्रिगेड, लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले (1831-1897) की 195वीं जयंती समारोह का आयोजन शनिवार को पुरानी बाजार स्थित एक होटल में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश मालाकार ने की, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी राधे कुमार ने कुशलतापूर्वक निभाई। समारोह का उद्घाटन सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामानंद मंडल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक रामानंद मंडल ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस समय बालिका शिक्षा की शुरुआत की, जब समाज में महिलाओं को पढ़ने का अधिकार तक नहीं था। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनाकर महिलाओं, शोषितों और वं...