नई दिल्ली, फरवरी 20 -- प्रियंका चोपड़ा आज जो भी हैं उनकी मां का काफी योगदान है। वह और उनकी मां मधु अक्सर पुराने किस्से बताती रहती हैं। प्रियंका की फिल्म द ब्लफ अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। इसके प्रमोशन के दौरान पीसी ने बचपन का एक किस्सा याद किया। मूवी में वह एक पूर्व समुद्री डाकू बनी हैं जिसे लोग ब्लडी मैरी कहकर बुलाते हैं। अब प्रियंका ने वो किस्सा बताया जब दिल्ली में उनकी मां के अंदर की ब्लडी मैरी बाहर आ गई थी और उन्होंने कैब ड्राइवर का गला पकड़ लिया था।प्रियंका ने बताई दिल्ली की घटना प्रियंका चोपड़ा एएनआई से बात कर रही थीं। उन्होंने उस वक्त की घटना बताई जब वह 11 साल की थीं। प्रियंका बताती हैं, 'हम कैब में थे, मैं 11 साल की रही होऊंगी। हम दिल्ली के एक होटल में रुके थे। अचानक पता नहीं क्या हुआ, मैं देखा कि मेरी मां ने एक कैब ड्राइवर क...