गोड्डा, नवम्बर 2 -- झारखंड की गोड्डा लोकसभा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक दस्तावेज की तस्वीर शेयर करते हुए इंदिरा गांधी पर लगे 'जीप घोटाले' के आरोप को फिर से चर्चा में ला दिया है। अब जानिए क्या था 'जीप केस'; जिसके तहत साल 1977 में इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी तक हो गई थी। हालांकि सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया गया था। इस घटना को 'ऑपरेशन ब्लंडर' के नाम से भी जाना जाता है।बिना पैसे, रेंट चुकाए चुनाव में लगाईं 139 जीप सबसे पहले बात, निशिकांत दुबे के आरोप की। निशिकांत दुबे द्वारा शेयर किए गए दस्तावेज की फोटो में कई जगह हाईलाइट है। इसके मुताबिक CBI ने इंदिरा गांधी और 5 अन्य लोगों पर चार्जशीट दायर की थी। इन लोगों के ऊपर अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करते हुए साल 1977 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए जीप लेने का आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.