पटना, फरवरी 19 -- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने की मांग पर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच बीपीएससी ने 70वीं मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। पटना के मशहूर कोचिंग शिक्षक खान सर ने कहा कि जब-जब बीपीएससी डरता है, नोटिस जारी कर देता है। बीते तीन दिन में 3 नोटिस जारी कर दिए गए। परीक्षा का मुद्दा हाई कोर्ट में लंबित है, ऐसे में आयोग को हड़बड़ी क्यों है। उन्होंने दावा किया कि अदालत आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के हक में फैसला सुनाएगी और बीपीएससी को रीएग्जाम करवाना ही पड़ेगा। खान सर ने बुधवार को एक चैनल से बातचीत में कहा कि जब हाई कोर्ट में मामला विचाराधीन है तो बीपीएससी को नोटिफिकेशन ही नहीं जारी करना चाहिए था। उन्होंने दावा किया कि आयोग का घमंड हाई कोर्ट जरूर तोड़ेगा। हमारी मांग जारी रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.