देवरिया, अक्टूबर 8 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एकौना गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करते हुए कथा व्यास डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि जब जब धरा पर अत्याचार बढ़ा है, धर्म का ह्रास हुआ है और अधर्म की बढ़ा है, तब तक नारायण ने स्वयं अवतार लेकर पापियों का सर्वनाश कर पृथ्वी का बोझ हल्का किए हैं। उन्होंने कहा कि द्वापर युग के अंत में जब आसुरी शक्तियों का चारो तरफ बोलबाला हो गया, पृथ्वी से यह सहा नहीं गया। पृथ्वी देवों के साथ ब्रह्मा जी के पास जाकर अपना दुख सुनाया। जिस पर ब्रह्मादि देवता क्षीर सागर के तट पर जाकर भगवान को पुकारने लगे। उसी समय आकाशवाणी हुई कि कुछ ही समय में देवकी और वासुदेव के यहां अवतार लेकर तुम्हारे सारे कष्टों का निवारण करुंगा। यह सुनकर सभी देवता भगवान की स्तुति करने लगे। उसी समय देवकी और वासुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.