नई दिल्ली, फरवरी 10 -- बॉलीवुड के लीजेंडरी सुपरस्टार गोविंदा ने एक हालिया इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी से लेकर बेटे के करियर तक पर खुलकर बोला है। गोविंदा ने इसी इंटरव्यू में उस घटना के बारे में भी बताया है जब उनके घर में कई लोग घुस आए थे और उन्हें बचान के लिए अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालनी पड़ी थी।अपनी जिंदगी के इस सबसे डरावने वाकये का खुलासा करते हुए गोविंदा ने बताया कि एक वक्त ऐसा आया था जब उनके घर की सुरक्षा खतरे में पड़ गई थी और करीब 22-23 अनजान लोग उनके घर के अंदर और छत पर घुस आए थे। हालातों को देखते हुए एक्टर को अपनी बंदूक तक उठानी पड़ी थी।मुंबई पुलिस ने नहीं उठाया था फोन गोविंदा ने बताया कि वो रात बहुत डरावनी थी। उन्होंने देखा कि कुछ लोग उनके घर के पीछे की छत पर चढ़े हुए थे, तो कुछ दरवाजे पर जमा थे। गोविंदा ने तुरंत मुंबई पुलिस को फ...