नई दिल्ली, फरवरी 12 -- वध 2 में दमदार परफॉर्मेंस से खबरों में छाए हुए संजय मिश्रा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं के बारे में बात की। उन्होंने अपनी पत्नी संग अपने रिश्ते पर बात की। संजय ने पिता ने निधन के बाद उनके साथ हुए एक इमोशनल किस्से का जिक्र भी किया। संजय ने बताया कि एक बार वो शराब पी रहे थे। उन्हें पिता की याद आ रही थी तो जिस जगह पिता का अंतिम संस्कार हुआ था वो वहीं गए। वहां किसी और की चिता की राख वो अपने शरीर पर मल कर चले आए थे।संजय को सौरभ शुक्ला ने शादी से पहले दी थी ये सलाह शुभांकर मिश्रा संग खास बातचीत में पत्नी के बारे में बात करते हुए संजय मिश्रा ने कहा कि उनकी अरेंज मैरिज हुई थी। संजय की शादी उनके पिता के निधन के बाद हुई थी। संजय ने बताया कि जब उनकी शादी होने वाली थी तब एक्टर सौरभ शुक्ला ने उन्ह...