नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली लोकसभा सीट हमेशा बड़े नेताओं की हॉट सीट रही है। यहां से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी चुनाव जीत चुके हैं। आजादी के बाद पहले आम चुनाव में महिला को सांसद चुना गया था। सुचेता कृपलानी इस सीट से चुनाव जीतने वाली पहली महिला थीं।   भाजपा से बांसुरी स्वराज तो आप से सोमनाथ भारती उम्मीदवार

नई दिल्ली लोकसभा सीट के चुनावी रण में भाजपा ने कद्दावर नेता रहीं दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को उतारा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन ने इस सीट पर विधायक सोमनाथ भारती को टिकट दिया है। नई दिल्ली लोकसभा सीट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विधानसभा भी है। लोकसभा चुनाव में यह सीट हमेशा हाईप्रोफाइल रही। दो बार सुचेता कृपलानी और एक बार मेहर चंद खन्ना को चुनाव जिताने के बाद नई दिल्ली के ...