नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। मियाद पूरी कर चुके और नियमों का उल्लंघन करने की वजह से दिल्ली में जब्त किए गए वाहनों को छुड़ाने के लिए अब वाहन मालिकों को 15 दिन की मोहलत दी गई है। इस अवधि में जुर्माना और पार्किंग शुल्क का भुगतान करके इनके मालिकों ने वाहन नहीं छुड़ाए तो परिवहन विभाग इनकी नीलामी करेगा। परिवहन विभाग ने नीलामी के लिए 760 वाहनों की सूची तैयार की है। बता दें कि दिल्ली में पेट्रोल वाहन अधिकतम 15 साल और डीजल वाहन 10 साल सड़कों पर दौड़ सकते हैं। इसके बावजूद मियाद पूरी कर चुके वाहन बड़ी संख्या में सड़कों पर दौड़ रहे हैं। बीते साल वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश पर परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें जब्त किया था। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन होने की वजह से कार्रवाई...