देवरिया, नवम्बर 30 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम छितौनी में न्यायालय द्वारा जब्त की गई भूमि पर अवैध निर्माण कराने पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तीन नामजद व कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध शुक्रवार की देर रात्रि बनकटा पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है। ग्राम छितौनी में चल रहे भूमि संबंधी विवाद को लेकर उप जिलाधिकारी भाटपार रानी न्यायालय द्वारा बनकटा थाने की रिपोर्ट के आधार पर आराजी संख्या 711 रकबा 2 एकड़ 37 डिसमिल भूमि को जब्त कर दिया गया था। परंतु एक पक्ष द्वारा विशेष भूमि पर जबरन स्थानीय प्रशासन की मिली भगत से निर्माण कराया जा रहा था। पीड़ित पक्ष सच्चिदानंद शर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक से जब न्याय की गुहार लगाई गई तो पुलिस अधीक्षक ने बनकटा थाने को दूसरे पक्ष के रीता देवी, रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.