चतरा, जनवरी 30 -- गिद्धौर प्रतिनिधि थाना के मुख्य द्वार के बाहर एक जब्त किया हुआ ट्रक खड़ा था। बुधवार की देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वाहन की परखच्चे उड़ गए। इस घटना में चालक बाल बाल बच गया। जबकि उप चालक घायल हो गया। बताया जाता है कि यह घटना बुधवार के करीब तीन बजे रात की है। प्लाई लदा ट्रक पटना से हजारीबाग पदमा लौट रहा था। इसी क्रम में थाना के मुख्य द्वार के समीप चालक को नींद आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में जा टकराया। बताया जाता है कि थाना के मुख्य द्वारा किसके साथ-साथ वन विभाग कार्यालय के समीप दो ट्रक वर्षों से खड़ा है। जिसके कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने थाना प्रशासन से दोनों ट्रक को सड़क के किनारे से हटाने की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.