गिरडीह, जनवरी 21 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। दो दिन पूर्व धनवार पुलिस के द्वारा एक डिजायर कार से जब्त चोरी के एक करोड़ की चांदी के मामले में कई आरोपी अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस इस मामले में गहन जांच करे तो इस घटना में संलिप्त कई और व्यक्तियों की गिरफ्तारी हो सकती है। हालांकि पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से बरामद चोरी की चांदी का कुल वजन 35.351 किलो है। यह पुलिस की एक बड़ी सफलता है। गिरफ्तार कर जेल भेजे भेजा गया व्यक्ति परसन ओपी क्षेत्र के मनगसो गांव निवासी हजरत अंसारी हैं। कई लोगों ने बताया कि यह चोरी कर लाई गई चांदी का तार चेन्नई से जुड़ा हुआ है। हालांकि पुलिस इस मामले में गहन जांच करने का दावा कर रही है। पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.