हाजीपुर, जनवरी 4 -- लालगंज । सं.सू. चोरी के आरोप में लालगंज थाना क्षेत्र के बिलनपुर गांव में छापेमारी करने के दौरान वीडियोग्राफी नहीं करवाने और जब्त सामानों से कुछ बहुमूल्य सामान गायब करने के आरोप में लालगंज थानाध्यक्ष और एक एसआई को निलंबित कर दिया गया है। डीआईजी मुजफ्फरपुर के आदेश पर हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। छापेमारी में बरामद सामानों में से सोना-चांदी और नकद रुपए जब्ती सूची में नहीं दर्शाने के मामले की ग्रामीणों ने पुलिस उप महानिरीक्षक मुजफ्फरपुर से शिकायत की थी। लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक सुमन जी झा को निलंबित किए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद विज्ञप्ति जारी कर दी। जारी विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि लालगंज थाने की पुलिस ने 30 दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.