जबलपुर, अक्टूबर 26 -- मध्यप्रदेश के जबलपुर से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है। दोनों सगे भाई क्रिकेट खेल रहे थे, जिनकी उम्र 10 और 12 साल थी। तभी उनकी गेंद झाड़ियों में जाकर फंस गई। दोनों मासूम भाइयों ने गेंद निकालने की कोशिश में सेप्टिक टैंक के पास की झाड़ियों में खोजबीन शुरू की, लेकिन तभी हादसे का शिकार हो गए। परिवार में एक साथ दो बेटों की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक सेप्टिक टैंक में डूबने के कारण दोनों बच्चों की मौत हो गई है। यह टैंक गोहलपुर पुलिस स्टेशन के तहत मनमोहन नगर में एक सरकारी अस्पताल में है। मृतक बच्चों की उम्र 10 और 12 साल है। एक बच्चे का नाम कान्हा विश्वकर्मा और दूसरे का नाम विनायक विश्वकर्मा है। एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सूर्यकांत शर्मा ने पत्रकारों को बताया, "विनायक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.