अररिया, फरवरी 5 -- आठ लोगो के खिलाफ मामला दर्ज पलासी (ए.सं. ) । जबरन शादी कराने के उद्देश्य से पलासी थाना क्षेत्र स्थित कल्हाई झिलमिलिया गांव से एक 16 वर्षीय किशोर के अपहरण का मामला सामने आया है। इस मामले अपहृत के पिता झिलमिलिया गांव निवासी प्रकाश यादव ने पलासी थाना में आठ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें आमगाछी के विक्रम कुमार यादव उर्फ गोलू यादव, शिवम कुमार यादव, धपड़ी गांव के हरिमोहन यादव, अखिलेश यादव, टेढ़ागाछ किशनगंज के श्री प्रसाद यादव, संजय यादव, मनीष यादव व हरिहर यादव शामिल हैं। घटना बीते दो फरवरी के शाम की बतायी गयी है। दर्ज मामले में पीड़ित पिता ने बताया कि दो फरवरी को उनका 16 वर्षीय नाबालिग बेटा अचानक गुम हो गया। खोजबीन करने के दौरान पता चला कि मेरे बेटे को आमगाछी के विक्रम कुमार यादव व शिवम कुमार यादव अगवा कर...