उन्नाव, मार्च 24 -- यूपी के उन्नाव में कोर्ट के आदेश पर इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन पर जबरन वसूली और मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट ने सभी आरोपी पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया था। कमल किशोर के मुताबिक 24 फरवरी 2021 को वह अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य करवा रहे थे। तभी थाना माखी के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सोनकर, दरोगा विनोद कुमार, दरोगा स्वदेश कुमार व चार अन्य सिपाही पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया। उसके बाद कमल किशोर और उनके बेटे को धारा 151 सीआरपीसी के तहत जेल भेज दिया गया। जेल से छूटने के बाद उन्होंने जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया और 1 मार्च 2021 को एसपी को शिकायत भेजी। कमल किशोर का आरोप है कि एसपी उन्नाव को शिकायत भेजने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.