गढ़वा, फरवरी 14 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल सीरियाटोंगर का प्रथम वार्षिकोत्सव शनिवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह का उद्घाटन पूर्व मंत्री गिरनाथ सिंह, पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव ने संयुक्त रूप से सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और पुष्प अर्चन कर किया। मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गिरनाथ ने कहा कि जबतक बच्चे शिक्षित नहीं होंगे तब तक समाज एवं राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि श्री बंशीधर नगर-रमना जैसे छोटे जगहों में बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल का खुलना गर्व की बात है। उन्होंने देश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि इसे रोकने के लिये कारगर कदम नहीं उठाया जाना देश के लिये दुर्भाग्यपूर्ण है। समाज शिक्षित होगा तभी राष्ट्र में...