महाराजगंज, जुलाई 5 -- महराजगंज, हिटी। नगर पालिका परिषद महराजगंज के वीर बहादुर नगर निवासी स्वर्गीय जमीर अहमद के पुत्र जफीर अहमद को इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश के नाम पर सहमति बनी है। वह गोंडा में जिला जज पद पर तैनात हैं। जफीर अहमद ने हाईस्कूल की पढाई महराजगंज इंटर कॉलेज महराजगंज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज महराजगंज से और स्नातक जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महाराजगंज से किया। विधि की पढ़ाई संत विनोबा पीजी कॉलेज देवरिया से किया था। विधि की पढ़ाई करने के बाद 1996 - 97 से लेकर 2008 तक दीवानी न्यायालय महराजगंज में वकालत भी किया। 2008 में एचजेएस के द्वारा अपर जिला जज बने। वर्तमान में वह गोंडा जनपद में जनपद न्याया...