जामताड़ा, जून 30 -- हूल दिवस पर जन सेवा पार्टी ने स्थानीय पाल बगान में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन कर झारखंड के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। जिसमें मुख्य रूप से पार्टी के संयोजक राकेश लाल व समाजसेवी नंदलाल हांसदा के द्वारा विधिवत पूजा एवं मल्यार्पण किया गया। इस दौरान नंदलाल हांसदा, बिमल हांसदा, विजय मरांडी ने अपने विचार रखते हुए वीर सिदो कान्हू, चांद भैरव, फूलो झानो के जीवनी एवं हूल आंदोलन पर प्रकाश डाला। संयोजक राकेश लाल ने कहा कि आज ही के दिन 30 जून 1855 को संथाल परगना की धरती भोगनाडीह से गुलामी के खिलाफ अंग्रेजों के विरुद्ध क्रांति की शुरुआत की थी। वीर सिदो कान्हू , चांद भैरव, फूलो झानो के नेतृत्व में भीषण लड़ाई लड़ी गई। इसमें हजारों की संख्या में लोग शहीद हुए। अंग्रेजों के खिलाफ इस लड़ाई ने पूरे देश में हलचल मचा दिया, अंग्रेजी हुकूमत...