बदायूं, जून 1 -- क्षेत्र के गांव मुझयाना में शुक्रवार दोपहर जन सेवा केंद्र पर दबंगों ने हंगामा कर दिया। संचालक के साथ गालीगलौज व मारपीट करते हुए कंप्यूटर तोड़ दिया गया और गल्ले से एक लाख 77 हजार रुपये नगद निकाल लिए गए। पीड़ित ने शुक्रवार रात बिनावर थाना पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव के रहने वाले बृजेश कुमार गांव में केनरा बैंक की मिनी शाखा के साथ जन सेवा केंद्र चलाते हैं। उन्होंने बताया कि गांव के ही चार लोगों ने पहले गाली-गलौज की, विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी और कंप्यूटर सिस्टम तोड़ डाला। आरोप है कि दबंग गल्ले में रखी एक लाख सतहत्तर हजार रुपये की नकदी भी उठा ले गए। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि यह दो हजार रुपये के लेनदेन से जुड़ा विवाद है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.