हल्द्वानी, सितम्बर 12 -- हल्द्वानी। नगर निगम के वार्ड-17 और 18 के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को जन सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 68 आधार कार्ड बनाए जाने के साथ पुरानों में संशोधन किया गया। इस मौके पर राशन कार्ड नहीं बनने, नए नाम नहीं जुड़ने के साथ ही पेयजल, बिजली और नगर निगम से जुड़ी शिकायतें दर्ज की गई। वहीं यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण के आवेदन जमा किए गए। शिविर में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.