बागेश्वर, फरवरी 14 -- जन सुविधाओं में लापरवाही पर तहसील प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीएम वैभव कांडपाल ने गैस गोदाम समेत विभिन्न दुकानों और रेस्टारेंटों का औचक निरीक्षण किया। लापरवाहों को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में स्थिति नहीं सुधरी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की होगी। एसडीएम ने सबसे पहले गैस गोदाम का निरीक्षण किया। यहां सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं हो रहा था। इस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई। गैस प्रबंधक को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद रेस्टारेंटों की जांच की। यहां सफाई व्यवस्था, पेयजल की शुद्धता, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और अन्य खाद्य सुरक्षा के मानकों की जांच की गई। जांच में कई खामियां पाई गईं। संचालकों को सभी मानकों को तुरंत पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। अनुपालन न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। एसडीएम कांडपाल ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.