पटना, मई 10 -- जन सुराज ने अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को स्थगित करने का निर्णय लिया है। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए शनिवार पार्टी अध्यक्ष मनोज भारती ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आगामी सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को 15 मई तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। पार्टी महासचिव किशोर कुमार ने बताया कि 11 मई को नालंदा के कल्याण बिगहा से शुरू होने वाला हस्ताक्षर अभियान और उद्घोष यात्रा स्थगित कर दी गई है। पार्टी 15 मई को स्थिति का विश्लेषण करने के बाद आगे कोई निर्णय लेगी। मौके पर कन्हैया सिंह, एके द्विवेदी, अरविंद सिंह, सरवर अली, प्रो. शांतनु, सैयद मसीह उद्दीन, चंदन कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.