बेतिया, फरवरी 21 -- बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने वाली जन सुराज पार्टी का पुनर्गठन कर रहे प्रशांत किशोर ने नए पदाधिकारियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची पूर्वी चंपारण जिले की आई है। पीके की पार्टी ने रवींद्र सिंह बेरूआर को जन सुराज का पूर्वी चंपारण का जिलाध्यक्ष बनाया है, जबकि अभय शर्मा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। वहीं, प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार जैसे राज्य में चुनाव जीतना कठिन है। लेकिन सही तरीके से चुनाव लड़कर जीतना और भी ज्यादा कठिन है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी चुनौती बड़ी है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उनके पास कई मौके थे। वह दूसर दलों के साथ गठबंधन में भी जा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। पीके ने कहा कि उन्होंने बिहार चुनाव में वोट नह...