खगडि़या, जनवरी 20 -- खगड़िया, नगर संवाददाता दिन: सोमवार। समय: 11 बजकर 35 मिनट, स्थान: कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय। अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्र से फरियादी पहुंचे हुए थे। सभी कार्यालय के बाहर कुर्सी पर कतारबद्ध बैठे हुए थे। कर्मी द्वारा आवेदकों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था। फिर आवेदकों को डीएम नवीन कुमार के कार्यालय भेजा जा रहा था। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्या लेकर 28 फरियादी शिकायत करने के लिए पहुंचे। बारी-बारी से सभी की शिकायतें सुनी जा रही थी। सदर प्रखंड के तेतराबाद पंचायत के सत्यजीत कुमार ने डीएम को आवेदन देकर उनकी जमीन पर जबरन घर बनाने एवं खेत जोतने की शिकायत की। वहीं मेहसौड़ी के विजय कुमार सिंह ने डीएम को आवेदन देकर जेपी सेनानी पेंशन योजना के लाभ के लिए सूची में दर्ज उनके नाम के सत्यापन कराने की मां...