आरा, जून 22 -- पीरो, संवाद सूत्र। विभिन्न समस्याओं को लेकर जन संघर्ष समिति के बैनर तले आगामी बुधवार को धरना आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रविवार की देर शाम आयोजित बैठक में फैसला लिया गया। जन संघर्ष समिति के सदस्य कृष्णा प्रसाद की अध्यक्षता में मदन स्नेही, अब्दुल सलाम कुरैशी, राजेश गुप्ता, मो. हासिम खान, मो. अखलाक खान, अमित कुमार वर्मा, अमित कुमार गुप्ता, मो. अजमेर खान, राहुल मिश्र, मो. हैदर खान सहित अन्य लोगों ने पीरो पुलिस की कथित मनमानी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से आवश्यक कार्रवाई की मांग की। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि पीरो स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली, पीरो में बालिकाओं के लिए प्लस टू स्तर तक सरकारी विद्यालय की स्थापना सहित अन्य नागरिक समस्याओं के निराकरण के लिए चरणबद्ध आंदोलन चलाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.