रांची, जुलाई 1 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के गोमियाडीह मोड के पास जन शिक्षण संस्थान, विकास भारती ओर ग्राम प्रधान संघ द्वारा हूल दिवस मनाया गया। सभी सदस्यों ने सिदो-कान्हू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर ग्राम प्रधान गोपाल सिंह मानकी, जगतपाल बड़ाइक, युगल किशोर सिंह मुंडा, जानकी देवी, दीपू मुंडा, जगतपाल यादव, मनसा सिंह मुंडा, गोवर्धन सिंह मुंडा, जगदीश सिंह मुंडा, जीवाधन सिंह मुंडा, रंगलाल सिंह मुंडा, धीरज सिंह मुंडा, प्रदीप सिंह मुंडा और कमलाकांत सिंह मुंडा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...