कोडरमा, जनवरी 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जन शिकायत कोषांग की समीक्षा बैठक मंगलवार केा आयोजित की गई। बैठक में जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अंचलवार भूमि नापी, भूमि पर अतिक्रमण, अवैध जमाबंदी और भूमि विवाद जैसे मामलों की गहन समीक्षा करते हुए सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी अंचल अधिकारियों को भूमि से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग को राशन कार्ड में नाम जोड़ने और जन वितरण प्रणाली के तहत राशन उपलब्ध न कराने वाले आवेदनों का निष्पादन करने तथा मत्स्य विभाग को 24 घंटे के भीतर संबंधित मामलों का निपटान सुनिश्चित करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.