रांची, अप्रैल 16 -- खलारी, प्रतिनिधि। खलारी प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को आम जनता के लिए खलारी, मैक्लुस्कीगंज और बुढ़मू पुलिस के द्वारा जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिकायत समाधान शिविर में इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो के अलावा सभी थानों की पुलिस के पदाधिकारी मौजूद थे। शिविर में भूमि विवाद, सड़क समस्याएं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित मुद्दे और अन्य प्रशासनिक समस्याओं को उठाया गया। अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान का निर्देश दिया। शिविर में खलारी थाना में 3, मैक्लुस्कीगंज थाना में 4 और बुढ़मू थाना के 4 मामलों की सुनवाई की गई। शिकायतकर्ताओं से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं भूमि संबंधित मामलों को लेकर खलारी अंचल अधिकारी प्रणव अम्बष्ट ने लोगों की समस्या सुनी। पुलिस विभाग ने खासतौर पर कानून व्यवस्था, सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.