सोनभद्र, अक्टूबर 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी और कम्प्यूटर आपरेटर उपस्थिति रहे। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा है कि जनता दर्शन, तहसील दिवस, आईजीआरएस, थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायातों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारी स्थल पर जाकर शिकायतकर्ता का फीडबैक प्राप्त करते हुए शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.