गिरडीह, जनवरी 17 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। पूर्व जिप सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों और सत्ता-शासन के खिलाफ संघर्ष ही कॉ महेंद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि है। बेंगाबाद में शुक्रवार को आयोजित पार्टी के पहले सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर सत्ता-शासन के साथ समझौता नहीं, बल्कि उसके खिलाफ संघर्ष ही कॉ महेंद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि है। वर्तमान समय में आम जनता केंद्र तथा झारखंड सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विभिन्न तरह की समस्याओं से जूझ रही है। इसके लिए महेंद्र सिंह जैसे जननायकों के जीवन संघर्ष से हमें प्रेरणा लेकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस के समाजवादी व्यवस्था निर्माण के लिए संघर्ष तेज करने की जरूरत है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.