लखनऊ, फरवरी 23 -- प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को जन भवन परिसर में स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में सुनीता विलियम्स विलेज वैज्ञानिक स्पेस लैब का लोकार्पण व विद्यालय परिसर से स्पेस ऑन व्हील वैन का शुभारम्भ किया। जन भवन आदर्श माध्यमिक विद्यालय में व्योमिका फाउंडेशन, लखनऊ द्वारा एचडीएफसी बैंक के सीएसआर फण्ड से लगभग 12.50 लाख रुपये की लागत से यह लैब स्थापित किया गया है। स्पेस ऑन व्हील वैन में भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया था। जिसमें एसएलवी, पीएसएलवी, जीएसएलवी, चन्द्रयान-1, चन्द्रयान-2, भारतीय प्रक्षेपण यान के कार्यशील स्केल मॉडल व अंतरिक्ष तकनीक के विकास को दर्शाते हुए विस्तृत मॉडल दर्शाए गए हैं। राज्यपाल ने सुनीता विलियम्स विलेज वैज्ञानिक स्पेस लैब का विधिवत अनावरण किया तथा लैब का निरीक्षण एवं अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.